नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- स्मार्टफोन बाजार में Motorola ने अपना पहला 200MP कैमरे वाला फोन उतार दिया है। कंपनी ने Motorola Edge 70 Plus को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP रियर कैमरा है। इसके अलावा इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन की स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक जाती है। इसके साथ ही फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी ने सितंबर 2031 तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। Motorola Edge 70 Plus की कीमत और कहां से खरीदें Motorola Edge 70 Plus के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €599.99 (लगभग 65,913 रुपए) रखी गई है। GizmoChina के मुताबिक इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और शिपमेंट 23 सितंबर से शुरू होगी। प्री-ऑर्डर करने वाले ...