नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अब लॉन्च से पहले ही इससे जुड़ी खबरें सामने आने लगी हैं। कंपनी ने अभी इस फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट या फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लगातार सामने आ रहे लीक्स ने इसकी तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। सबसे ज्यादा चर्चा फोन के कैमरे को लेकर है। नए लीक के मुताबिक OnePlus 16 में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलने की बात कही गई है। फ्रंट में भी 50MP कैमरा दिया जा सकता है। कैमरे के अलावा फोन की बैटरी भी काफी बड़ी होने की उम्मीद है। नई लीक्स के मुताबिक OnePlus 16 में 9000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज...