बोकारो, जनवरी 22 -- बेरमो। 70 के दशक में कोयला खानों और बैंकों के राष्ट्रीयकरण के बाद बेरमो-फुसरो क्षेत्र का तेजी से शहरीकरण होना शुरू हुआ और 1985 में बेरमो प्रखंड की 6 पंचायतों को मिलाकर फुसरो नगर पर्षद का गठन किया गया था। ये पंचायतें थीं फुसरो, ढोरी, करगली, मकोली, अमलो और कारो। इसके बाद क्षेत्र के विकास की गति तेज करने की आवश्यकता महसूस की गई। एकीकृत बिहार में फुसरो नगर परिषद (पूर्व में नगर पर्षद) के लिए 28 अगस्त 1984 में अधिसूचना जारी की गई थी। लेकिन छहों पंचायतों की स्थिति ज्यों की त्यों रही और 24 साल बाद 2008 में फुसरो नगर पर्षद का पहला चुनाव हुआ था। पहले चुनाव में अध्यक्ष का पद असुरक्षित यानी जेनरल के लिए था जबकि 2013 में दूसरे चुनाव में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित था और दलीय आधार पर चुनाव हुआ था, साथ ही नगर परिषद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.