2005 से पहले का बिहार जातीय हिंसा से लहूलुहान था : निशांत
पटना, मार्च 23 -- निशांत कुमार ने कहा है कि वर्ष 2005 से पहले का बिहार जातीय हिंसा की घटनाओं से लहूलुहान था, लेकिन 2005 के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने न्याय के साथ विकास की नीति पर चलते हुए नई विकास गाथा लिखी है और सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार सोमवार को जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने प्रखर समाजवादी चिंतक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पत्रकारों से कहा कि हमारे पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों और आदर्शों से अत्यंत प्रभावित रहे हैं। वर्ष 2005 में बिहार की सत्ता संभालने के बाद उन्होंने अपनी नीतियों और कार्यक्रमों से डॉ. लोहिया के समाजवादी विचारों को धरातल पर उतारने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.