नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाताओं के लिए सबसे बड़ी परेशानी वर्ष 2002 में हुए एसआईआर की सूची बन गई है। पुराने एसआईआर के बाद तैयार हुई मतदाता सूची में बड़ी संख्या में लोगों के नाम, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग और पते में अंतर है। इसकी वजह से दिल्ली के करीब 33 लाख मतदाताओं को नोटिस मिले हैं। इन नोटिसों का समाधान कराने के लिए रविवार को लगाए गए विशेष कैंप में मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और बीएलओ के पास जमा कराए। रविवार को हिंदुस्तान टीम ने दिल्ली के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर पड़ताल की। पेश है रिपोर्ट.........

दस्तावेज पूरे न होने पर लोगों को लौटना पड़ा स्थान : जोशी कॉलोनी समय : 1:30 बजे एसआईआर के तहत लोगों को नोटिस के लिए फोन करके राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में बने केंद्र पर बुलाया गया...