नई दिल्ली, अगस्त 19 -- दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज पर बड़ा दांव लगा दिया है। विजय केडिया ने जैगल प्रीपेड के 20 लाख शेयर खरीदे हैं। केडिया के दांव लगाते ही जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 17 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 195.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। दिग्गज इनवेस्टर आशीष कचोलिया ने भी स्पेंड मैनेजमेंट सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली इस कंपनी पर दांव लगाया हुआ है। विजय केडिया ने जैगल प्रीपेड में लगाए हैं 32.94 करोड़ रुपयेदिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज पर दांव लगाया है। केडिया सिक्योरिटीज ने जैगल प्रीपेड के 20 लाख शेयर खरीदे हैं। कंपनी में केडिया की ...