2000 से अधिक श्रद्धालुओं को मिलेगा भगवान वेंकटेश्वर का पावन अन्न प्रसादम
जमशेदपुर, मई 23 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम समिति के सहयोग से श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में आयोजित होने वाले भव्य "श्री बालाजी अन्न प्रसादम" कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत वातावरण बना हुआ है। यह पावन आयोजन रविवार दिनांक 24 मई को आयोजित होगा, जिसमें 2000 से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसादम ग्रहण कराने का लक्ष्य रखा गया है। सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे दक्षिण भारत के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विशेष पूजन के साथ होगा। ब्राह्मण भोजन के उपरांत दोपहर 12:15 बजे से अन्न प्रसादम वितरण प्रारंभ किया जाएगा। एक समय में लगभग 130 श्रद्धालुओं के बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.