मुरादाबाद, जनवरी 10 -- रबी अभियान में किसानों को जरूरत के अनुरूप खाद उपलब्ध करने की तैयारियां जोरों पर है। तीन दिनों में 7000 एमटी यूरिया खाद की आपूर्ति हो चुकी है। जिला कृषि एवं कृषि रक्षा अधिकारी डॉ.आरपी सिंह ने बताया कि जनपद की 55 साधन सहकारी समिति, 8 विभागीय गोदाम और 800 से अधिक निजी विक्रेताओं के पास पर्याप्त यूरिया उपलब्ध है। शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को यूरिया की आपूर्ति कराई जानी है। शनिवार की सुबह 3000 मेट्रिक टन की खेप मुरादाबाद पहुंची है। इसे दो दिन के भीतर समितियां तक भेज दिया जाएगा। जनपद में यूरिया का स्टॉक भरा पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.