रांची, मई 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बकरीद को लेकर रांची में पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। सुरक्षा के मद्देनजर शहरभर में 2000 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इसमें अर्धसैनिक बल, जैप, एसटीएफ, जिला बल और होमगार्ड शामिल हैं। ये जवान संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और धार्मिक स्थलों पर कड़ी निगरानी रखेंगे। साथ ही कंट्रोल रूम से 24 घंटे इन इलाकों पर नजर रखी जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जवानों को गली-मुहल्लों से लेकर मुख्य मार्गों पर तैनात किया गया है। शहर के मुख्य मार्गों और गली-मुहल्लों में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कर दिया गया है। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे हर किसी की गतिविधि पर नजर रखें। कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो संबंधित इलाके के थाने...