200 IPL मैच खेलने वाले पहले पेसर बनेंगे भुवनेश्वर कुमार, कोहली ने कही दिल की बात; देखिए वीडियो
नई दिल्ली, मई 7 -- तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मैच से पहले बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भुवनेश्वर कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें आईपीएल के इतिहास के टॉप-3 गेंदबाजों में शामिल किया है। भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं और टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गुरुवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में भुवनेश्वर कुमार 200 IPL मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले जिन 11 खिलाड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.