शिमला, जुलाई 11 -- हिमाचल प्रदेश के मध्यवर्ती और पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शिमला, सिरमौर, सोलन और किन्नौर जिलों में भारी वर्षा के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। पूरे प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें बंद हैं। इससे कई इलाकों का संपर्क प्रभावित हुआ है। नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 158.9 मिमी वर्षा सिरमौर के नाहन में दर्ज की गई। इसके अलावा सोलन में 80.2 मिमी, कांगड़ा के नगरोटा सूरियां में 62.5 मिमी, गुलेर में 56.3 मिमी, सिरमौर के धौलाकुआं में 55.5 मिमी, शिमला के नारकंडा में 54.5 मिमी, कुफरी में 50.8 मिमी, कुल्लू के सैंज में 48 मिमी, शिमला शहर में 37.5 मिमी और मशोबरा में 36.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभा...