बलरामपुर, फरवरी 23 -- बलरामपुर। श्रम विभाग द्वारा संचालित कर्मकार कल्याण बोर्ड योजना के तहत जिले के नौ विकासखंडों में आयोजित शिविरों में 200 से अधिक दैनिक श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। श्रमायुक्त दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि शिविर में मातृत्व, शिशु एवं बालिका सहायता योजना, कन्या विवाह सहायता, रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के पात्रों का पंजीयन कराया गया। उन्होंने कहा कि पंजीकरण से श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.