हापुड़, अगस्त 11 -- शिवरात्रि पर डॉ. अग्रवाल डेंटल रेजिडेंसी द्वारा कांवड़ियों की निःस्वार्थ सेवा के लिए निःशुल्क दांत एवं मुख जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 200 से अधिक श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों ने अपने दांतों और मुख की जांच करवाई। सभी को बेहतर ओरल हाइजीन के लिए निःशुल्क टूथपेस्ट का वितरण भी किया। चिकित्सक डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. वंशिका कंसल, नर्सिंग स्टाफ सीमा शर्मा एवं तनीषा ने स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...