मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) द्वारा संचालित छह माह के ब्रिज कोर्स को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार, यदि कोई शिक्षक ब्रिज कोर्स में प्रतिभाग नहीं करता है या निर्धारित अवधि में कोर्स पूरा करने में असफल रहता है, तो उसकी नियुक्ति अमान्य मानी जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित शिक्षक की होगी। ब्रिज कोर्स के लिए 25 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वर्ष 2018 में हुई 69 हजार शिक्षक भर्ती में लगभग 30 हजार बीएड डिग्रीधारक शिक्षक शामिल हैं। इनमें जनपद मुरादाबाद के 200 से अधिक शिक्षक हैं, जिनके लिए यह ब्रिज कोर्स अनिवार्य किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार ने बताया कि ब्रिज कोर्स में पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.