मधुबनी, जून 6 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शनिवार को मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन देश भर में किया गया। इसी क्रम में जिला उद्योग केंद्र, मधुबनी के सभागार में भी मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैम्प का आयोजन किया गया। इस संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक, गजेंद्र मोहन झा ने बताया कि मधुबनी जिला स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 20 शाखाओं द्वारा कृषि क्षेत्र में विभिन्न ऋण योजनाओं यथा- किसान क्रेडिट कार्ड, गव्य विकास, मत्स्य, पशुपालन, मूर्गी पालन, फूड प्रोसेसिंग आदि के तहत 200 से अधिक लाभुकों को कुल 10 करोड़ से अधिक की ऋण राशि का स्वीकृति एवं संवितरण किया गया। यह भी पढ़ें- समावेशी खेती से ही वित्तीय समावेशन की परिकल्पना होगी पूरी : डीडीसी बैठक में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, ...