भागलपुर, फरवरी 2 -- अनुमंडल कारा नवगछिया में विश्व शांति दूत एवं लेखक डॉ. प्रेम रावत जी के शांति संदेश पर आधारित वीडियो कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह कार्यक्रम 23 दिसंबर 2025 से लगातार संचालित हो रहा था, जिसमें 200 से अधिक पुरुष बंदियों ने भाग लेकर शांति शिक्षा कार्यक्रम से लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को आंतरिक शांति, आत्मचिंतन, स्वयं को जानने और आत्मबल को मजबूत करने से जुड़े संदेश दिए गए। प्रतिभागियों ने बताया कि कार्यक्रम से उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक सोच की अनुभूति हुई। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को ज्ञान का उपहार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव जीवन में सुधार, आंतरिक शांति की अनुभूति तथा आत्मबोध को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का संचालन कारा अधीक्षक निखिल स्वराज, उपाधीक्षक राजेश कुमार एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.