200 साल पुराने सती माता मंदिर का पुरातत्व विभाग ने किया सर्वेक्षण
कानपुर, मई 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। झींझक ब्लॉक के नासरसेड़ा गांव में स्थित सती माता के मंदिर को पुरातत्व विभाग अपने संरक्षण में ले सकता है। इस ऐतिहासिक विरासत को संजोने ओर इसके जीर्णोद्धार की तैयारी है। मंगलवार को पुरातत्व विभाग की टीम ने झींझक पहुंच कर मंदिर की ईंटों की नाप जोख के साथ ही वहां मिट्टी के नमूने लिये। टीम नमूनों के विश्लेषण के बाद इसको लेकर रिपोर्ट जारी करेगी। झींझक ब्लॉक के नासरसेड़ा गांव के पास सती माता का पुराना मंदिर है। स्थानीय लोग इसे करीब 200 साल पुराना बताते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो पहले यहां की करीब 15 बिस्वा जमीन पर बाउंड्री का भी निर्माण था,लेकिन देखरेख के अभाव में बाउंड्री गिर गई और अब सिर्फ मठिया बची है। 1990 तक यहां होलिका अष्टमी को मेले का आयोजन होता रहा है। गांव के निवासी और दुर्घटना विषय विशेषज्ञ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.