छतरपुर, सितम्बर 22 -- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में करीब 200 साल पुराने रामलला मंदिर से भगवान श्रीराम की प्राचीन अष्टधातु की प्रतिमा चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर देर रात मंदिर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और गर्भगृह में स्थापित रामलला की प्रतिमा के साथ मंदिर में रखी कुछ छोटी-छोटी प्रतिमाएं भी चोरी कर ले गए। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो घटना का पता चला। इसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि मातगुवां थाना क्षेत्र के इस प्राचीन मंदिर का इतिहास करीब 200 साल पुराना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर से ग्रामीणों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। यहां आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी, तो गायब मिली रामलला की प्रतिमा मंदिर के पुजार...