चतरा, मार्च 8 -- 0 चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधिचतरा से हजारीबाग और चौपारण को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। इस मार्ग पर हेरु नदी के ऊपर बना ब्रिटिशकालीन पुल अपनी उम्र पूरी कर चुका है। लगभग 200 से 250 साल पुराना यह ऐतिहासिक पुल अब जर्जर होकर 'जवाब' देने की स्थिति में आ गया है। स्थानीय लोगों और चालकों का कहना है कि जब भी कोई भारी वाहन इस पुल के ऊपर से गुजरता है, तो पूरा ढांचा बुरी तरह हिलने लगता है। पुल की स्थिति इतनी भ्यावह है कि वहां से गुजरते वक्त ऐसा प्रतीत होता है मानो वह पल भर में ढह जाएगा। इसके बावजूद, वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण हजारों लोग प्रतिदिन अपनी जान जोखिम में डालकर इस पर से गुजरने को मजबूर हैं। विडंबना यह है कि इस समस्या के समाधान के लिए पुराने पुल के ठीक बगल में एक नए पुल का निर्मा...