गंगापार, दिसम्बर 9 -- तिलई बाजार/मऊआइमा। घीनपुर के 200 वर्ष पुराने ऐतिहासिक शिवालय और उससे लगे तालाब के सौंदर्यीकरण का रास्ता साफ हो गया है। पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद को एक करोड़ रुपये की योजना को शासन से मंजूरी मिल गई है, जिससे क्षेत्र के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल को नया स्वरूप मिलेगा। शिवभक्त और स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। मऊआइमा विकास खंड की ग्राम पंचायत घीनपुर के मजरा मोहम्मदपुर में तेली तालाब के पास स्थित यह शिव मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर की नींव लगभग 200 वर्ष पूर्व परमेश्वर तेली ने रखी थी। मंदिर परिसर के पास ही एक जर्जर धर्मशाला है, जिसका निर्माण मखदूम साहू द्वारा कराया गया है। इसके अलावा तालाब, कुआं और कई छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.