कन्नौज, मार्च 22 -- तिर्वा । 200 रुपये उधार न देने पर सैनिक का दुकानदार से विवाद हो गया । गुस्से में आकर सैनिक ने दुकानदार की पिटाई कर दी। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने सैनिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । जबकि घायल दुकानदार को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा निवासी गौरव सविता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि विगत चार मार्च को वह अपनी पान की दुकान पर बैठा था। तभी वहां गांव का ही रहने वाला अभिमन्यु उर्फ जानू चौहान आ गया l बताया कि जानू सेना में जवान है और इस समय छुट्टी पर गांव आया है l उसने दुकान पर आकर उससे 200 रुपये मांगे। इस पर उसे 200 रुपये उधार के तौर पर दे दिए। थोड़ी देर बाद वह फिर दुकान पर आया 200 रुपये मांगने लगा। नकद रुपये न होने के चलते दुकानदार ने पैसे देने से इन्कार कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.