शाहजहांपुर, मार्च 25 -- शाहजहांपुर। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत चल रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विकास खंड कलान के गंगा ग्राम हेतमपुर स्थित आरएस कान्वेंट पब्लिक इंटर कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभागीय वनाधिकारी एवं जिला गंगा समिति के सचिव सचिन कुमार के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अतुल चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें उत्साहित किया और गंगा सहित सभी जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर बालक वर्ग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता तथा बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ आयोजित की गई। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चरनोख, मोहनपुर कलुआपुर, हेतमपुर और कासिम नगला की टीमों ने भाग लिया, जिसमें हेतमपुर की टीम विजेता और कासिम नगला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.