नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- धीना (चंदौली) हिन्दुस्तान संवाद: जिले के धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव के समीप धीना-जमानियां मार्ग पर गुरुवार सुबह दो अज्ञात युवकों के शव बोरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या कर शवों को ठिकाने लगाने की आशंका जता रही है।दो अलग-अलग जगहों पर मिले शव जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे दो अलग-अलग स्थानों पर बोरे पड़े देखे। शक होने पर पास जाकर जांच की तो बोरों के अंदर युवकों के शव मिले। इनमें एक शव डेढ़गांवा मोड़ के पास, जबकि दूसरा करीब 200 म...