मोतिहारी, फरवरी 26 -- सिकरहना। ढाका पुलिस ने मंगलवार को ढाका पटेल नगर में छापेमारी कर दो घरों से 200 बोतल नेपाली शराब बरामद की। पुनदेव राउत के घर से 40 बोतल व बुचुन पटेल के घर से 160 बोतल शराब बरामद हुआ। अपर थानाध्यक्ष जयंती कुमारी ने बतायी कि छापेमारी के दौरान धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हो पायी। मामले में दोनों नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...