औरंगाबाद, जून 13 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना पुलिस ने कुराईपुर-अमिलौना जाने वाली सड़क पर ब्रह्मस्थान के पास छापेमारी कर 200 बोतल देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब 300 एमएल की बोतलों में थी, जिसकी कुल मात्रा करीब 60 लीटर बताई गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर बिक्री के लिए शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई हैं। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर थाना लाया और अवैध शराब रखने एवं बिक्री के उद्देश्य से संग्रहित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- 200 बोतल देशी शराब जब्त, तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...