200 बेड अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं, ईएनटी विभाग की ओपीडी भी शुरू
पीलीभीत, जून 13 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 200 बेड के नए अस्पताल भवन में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- दो सौ बेड अस्पताल में सर्जरी की ओपीडी शुरूस्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सर्जरी विभाग के स्थानांतरण के बाद अब ईएनटी (नाक, कान और गला) विभाग की ओपीडी भी नए परिसर में संचालित होने लगी है। शुक्रवार को मरीजों ने नए अस्पताल में पहुंचकर उपचार संबंधी सेवाओं का लाभ लिया। मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्मित तीन मंजिला आधुनिक अस्पताल भवन में मरीजों की सुविधा के लिए पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण केंद्र, एक्स-रे यूनिट, ऑपरेशन थिएटर और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। भवन में मरीजों और चिकित्सकों की सुविधा के लिए लिफ्ट, रैंप और सीढ़ियों की व्यवस्था भी की गई है। मुख्य प्रवेश द्वार पर विभागवार कक्षों और चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.