मुरादाबाद, सितम्बर 17 -- गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा की अध्यक्षता एवं निर्देशन में छात्राओं ने राष्ट्रीय प्रतीकों की आकर्षक आकृतियां बनाकर रंगोली सजाई। कमल, शंख समेत राष्ट्रीय महत्व से जुड़े प्रतीकों को रंगों से सजाने के बाद करीब 200 दीपक प्रज्ज्वलित किए। प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा ने बताया कि शासन की ओर से सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक आयोजित होगा। अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विकसित भारत की संकल्पना तथा पिछले 25 वर्षों में हुई प्रमुख विकासात्मक गतिविधियों और उनसे आए बदलावों से परिचित कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान के तहत जलाया गया आशीर्वाद का दीया इस दौरान प्राचार्या ने महाविद...