200 गांवों में आपूर्ति बदहाल, लोड से हांफ रहे ट्रांसफॉर्मर
गोरखपुर, जून 18 -- गगहा हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी और उमस के बीच करवल-मझगांवा विद्युत उपकेंद्र दो सौ से अधिक गांवों के बढ़ते विद्युत भार के दबाव में हांफ रहा है। जिसके कारण आए दिन फाल्ट, लो-वोल्टेज और लंबी विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में उपकेंद्र की क्षमता 18 एमवीए की है, जिससे करीब 200 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और आए दिन फाल्ट की समस्या से जूझना पड़ता है। इतना ही नहीं उपकेंद्र से जुड़े अनेक गांवों में जर्जर तार और पोल विद्युत आपूर्ति का आधार बने हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार हल्की आंधी या बारिश में तार आपस में टकराने लगते हैं, जिससे बार-बार आपूर्ति बाधित होती है। कई स्थानों पर पोल भी गिरने की स्थिति में पहुंच चुके हैं। वहीं, उपभो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.