हापुड़, दिसम्बर 17 -- हापुड़। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कड़ाके की ठंड से असहाय व निराश्रित लोगों को बचाने के लिए अपने मिनाक्षी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर कंबलों का वितरण किया। करीब दो सौ लोगों को कंबलों का वितरण किया गया, जिन्हें पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार लगातार सेवा कार्य कर रही है। पंक्ति में अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं संचलित कर रही है, जिनका पात्र लोगों को सीधा लाभ मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में कड़ाके की ठंड से लोगों को बचाने के लिए कंबलों का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कहीं भी कोई व्यक्ति खुले आसमान में नहीं सोएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.