200 किलो प्रतिबंधित चाइनीज सेब के साथ चार नेपाली मालवाहक गिरफ्तार
मधुबनी, जुलाई 6 -- हरलाखी, एक संवाददाता। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के जानकीनगर बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी के जवानों ने 200 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज सेब के साथ चार नेपाली मालवाहकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस कार्रवाई में पांच साइकिल भी जब्त की गई हैं। जब्त सामान एवं गिरफ्तार कारोबारियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क अधीक्षक कार्यालय, जयनगर को सौंप दिया गया है। जानकीनगर एसएसबी कंपनी इंचार्ज निरीक्षक परमजीत सिंह के नेतृत्व में एसएसबी के जवान सोमवार को सीमा क्षेत्र में गस्ती कर रहे थे। गश्ती के दौरान सीमा स्तंभ संख्या-273 के रास्ते नेपाल से भारत की ओर पांच साइकिल आती दिखाई दी।एसएसबी जवानों को देखते ही साइकिल सवार मालवाहक घबराकर साइकिल छोड़ नेपाल की ओर भागने लगे। जवानों ने चार मालवाहकों को पकड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.