बुलंदशहर, अगस्त 25 -- मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का लगातार कार्रवाई कर रहा है। डाबर गांव में हुई कार्रवाई के बाद मंगलवार को टीम ने जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव कलाखुरी स्थित चौधरी डेरी पर छापेमारी की। जांच के दौरान बेहद अमानक परिस्थितियों में रखा मिला करीब 200 किलो पनीर टीम ने गड्ढे में दबवाकर नष्ट करा दिया। साथ ही मौके से सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं। ​खाद्य विभाग की सहायक आयुक्त (द्वितीय) ममता चौधरी ने बताया कि मंगलवार को टीम के साथ कलाखुरी गांव स्थित चौधरी डेरी पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पनीर के रखरखाव में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: त्योहार से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ जिलेभर में छापेमारी, 24 नमूने जांच को भेजे पनीर को जिस होदी में रखा गया था, वह बेहद गंदगी से भरी थी। ​इस पर न...