200 करोड़ की रंगदारी का मामला, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस को आरोपी बनाने की याचिका, अदालत ने यह कहा
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- रिपोर्ट- निखिल पाठक दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की कथित रंगदारी मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और लीपाक्षी एलावाड़ी को अतिरिक्त आरोपी के तौर पर तलब करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। विशेष न्यायाधीश गगनदीप सिंह की अदालत ने सुकेश के कथित करीबी सहयोगी नवास कक्कट की ओर से दायर याचिका पर यह आदेश दिया। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता का मामला मुख्य रूप से सह-आरोपी पिंकी ईरानी के मकोका की धारा 18 के तहत दर्ज बयान पर आधारित है। अदालत ने कहा कि ईरानी के बयान को पूरी तरह सही मान भी लिया जाए तो भी उसमें उन लोगों की भूमिका सामने नहीं आती, जिन्हें सुकेश के निर्देश पर महंगे उपहार दिए गए थे। यह भी पढ़ें- स्टार वही है जो. राष्ट्रपति मुर्मु ने फिल्मी हस्तियों को प्यार से दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.