रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- नानकमत्ता। पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान अंशुमन वाल्मीकि पुत्र मुकेश कुमार निवासी धर्मशाला लाइन पिथौरागढ़ को 10 ग्राम स्मैक व निश्चल राज पुत्र गणेश प्रसाद निवासी ग्राम जाखनी पिथौरागढ़ को 10.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। प्रतापपुर चोकी इंचार्ज राजेन्द्र पंत के अनुसार दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...