कटिहार, मार्च 14 -- कटिहार, एक संवाददाता मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में शराब बरामद की। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि मद्य निषेध टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में उनके पास से कुल 20.5 लीटर बियर तथा 162 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब के साथ-साथ परिवहन में उपयोग किए जा रहे एक टोटो और एक साइकिल को भी जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी इन वाहनों के माध्यम से शराब की ढुलाई कर रहे थे। मद्य निषेध टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। अध...