20.45 ग्राम स्मैक के साथ एक दबोचा
हल्द्वानी, जून 19 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 20.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक वनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गौला बाईपास रोड स्थित हिमालय स्कूल के पास यात्री शेड के सामने एक संदिग्ध को रोका गया। उसकी पहचान 26 वर्षीय नासिर निवासी रहमान मेडिकल वाली गली नूरी मस्जिद वनभूलपुरा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त किया। आरोपी के खिलाफ वनभूलपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- 20.45 ग्राम स्मैक के साथ एक दबोचा टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, सुनील कुमार और सुच्चा सिंह शामि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.