20.39 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, छापेमारी में 3.54 लाख रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन व पैकिंग सामग्री बरामद
गोड्डा, सितम्बर 4 -- गोड्डा संवाद सूत्र। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ गोड्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 20.39 ग्राम ब्राउन शुगर, 3 लाख 54 हजार 138 रुपये नकद, चार इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, लाइटर तथा मादक पदार्थों की बिक्री और पैकिंग में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।गोड्डा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देश पर एसडीपीओ गोड्डा आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष मादक पदार्थ निरोधक टीम द्वारा लगातार सूचना संग्रह, सत्यापन, निगरानी और छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
सरकंडा चौक में हुई पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.