औरैया, फरवरी 17 -- औरैया, संवाददाता। उप संभागीय परिवहन कार्यालय औरैया के सभागार में 20 व 21 फरवरी 2026 को परिवहन सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गुड्स व्हीकल के लिए एकमुश्त कर व्यवस्था, सड़क दुर्घटना में आर्थिक सहायता, कैशलेस उपचार व राहवीर योजना पर संगोष्ठी भी आयोजित होगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एन.सी. शर्मा ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर गैर परिवहन वाहनों के 70 चालान किए गए। वहीं ओवरलोडिंग में चार वाहनों को कोतवाली सदर क्षेत्र की देवकली चौकी में निरुद्ध किया गया तथा दो गुड्स वाहनों का भी चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.