नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- OnePlus का एक नया फोन भारत में धूम मचाने आ रहा है। हम बात कर रहे हैं OnePlus Nord CE 6 Lite की, जिसे वनप्लस अपनी नॉर्ड सीरीज के लेटेस्ट फोन के तौर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबर है कि वनप्लस इस फोन को जल्द लॉन्च कर सकता है। दरअसल, इस फोन को गीकबेंच पर देखा गया है, जिससे इस कई खास फीचर्स भी सामने आ गए हैं। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि इस फोन में MediaTek Dimensity चिपसेट हो सकता है। उम्मीद है कि यह फोन अगले महीने की शुरुआत में ही Nord CE 6 के साथ लॉन्च होगा। लीक्स से यह भी हिंट मिलता है कि Nord CE 4 Lite के इस नए वर्जन में एक बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और किफायती कीमत होगी। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास होगा, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर....OnePlus Nord CE 6 Lite में क्या हो...