नई दिल्ली, अगस्त 18 -- अगर आप 20 हजार रुपये के आसपास नया 5G फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो POCO जल्द ही आपके लिए एक नया ऑप्शन लेकर आने वाला है। कंपनी ने अपने नए POCO M8x 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन POCO M8 सीरीज का नया मॉडल होगा और कंपनी इसे बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में उतार सकती है।POCO M8x 5G को भारत में 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन की सेल Flipkart के जरिए होगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके प्रोसेसर समेत कुछ खास फीचर्स की जानकारी भी सामने रख दी है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर हो सकता है। POCO का दावा है कि M8x 5G भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलेगा। कंपनी ने फोन का AnTuTu स्कोर भी 6.5 लाख से ज्यादा होने का दावा किया है। इसके अलावा फोन में 12GB तक RAM,...