मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अनुमंडल मोतिहारी कार्यालय में सस्पेक्टेड राशन कार्ड धारक भेजे गए नोटिस का जवाब देना शुरू कर दिए हैं। सदर अनुमंडल अंतर्गत चिन्हित 20 हजार 874 राशन कार्ड धारकों में 1800 से अधिक लाभुकों ने नोटिस का जवाब जमा कराया है। नोटिस के तामिला के बाद एक सप्ताह में जवाब मांगा गया था। लेकिन दस प्रतिशत से भी कम संख्या में संदिग्ध राशन कार्ड धारकों ने नोटिस का जवाब जमा कराया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा के द्वारा जो नोटिस जारी किया गया था,उसमें अलग अलग राशन कार्ड धारकों की अपात्रता को लेकर चिन्हित किया गया है । इसमें तीन पहिया या चार पहिया वाहन, मासिक दस हजार रुपए आय, आयकर पेई,जीएसटी भुगतान करने वाले व परिवार में कम से कम एक सिंचाई यंत्र वाले को अपात्रता के दायरे में शामिल किया गया है।एड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.