नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- वैदिक मंत्रोच्चारण, ध्वजारोहण और 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच शनिवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तीन दिवसीय शताब्दी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि गायत्री परिवार व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और राष्ट्र निर्माण के माध्यम से समाज में नई चेतना जगा रहा है। उन्होंने अखंड दीप की शताब्दी को जन-जन तक ज्ञान और संस्कार का प्रकाश पहुँचाने का संकल्प बताया। प्रथम दिन के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में गायत्री परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस संगठन ने आध्यात्मिक जागरूकता के साथ लोगों को अच्छे संस्कार और सामाज...