20 हजार लीटर पानी से नहाते हुए इंदौर जाएगा कानपुर का हिप्पो
कानपुर, जून 30 -- कानपुर। कानपुर चिड़ियाघर का दरियाई घोड़ा (हिप्पोपोटेमस) सतीश एक यादगार यात्रा के साथ अपने नये घर जाने वाला है। सतीश के विदाई की तैयारियां चल रहीं हैं। दिन तय होते ही सतीश कानपुर से इंदौर के लिए रवाना होगा। एनिमल एक्सचेंज में वैसे तो तमाम जानवर आते-जाते हैं, लेकिन सतीश का जाना खास है। क्योंकि, करीब 700 किमी की लंबी यात्रा में सतीश लगातार नहाते हुए जाएगा और लगभग 20 हजार लीटर पानी इसमें खर्च होगा। कानपुर चिड़ियाघर में शेरों के कुनबे में बीते आठ वर्षों से कोई नया सदस्य नहीं जन्मा है। कुनबा बढ़ाने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन ने इंदौर से शेरनी लाने की तैयारी की है। इसी क्रम में चिड़ियाघर प्रशासन कानपुर से हिप्पो सतीश को इंदौर भेजा जाएगा। एनिमल एक्सचेंज की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इंदौर चिड़ियाघर प्रशासन हिप्पो के लिए विशेष पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.