आजमगढ़, अप्रैल 17 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को सरायमीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर को बीस हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसने मुकदमे से नाम निकालने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गांगेपुर गांव निवासी आदित्य राय उर्फ अवनीश राय पुत्र अनिल राय अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा निवासी अशरफ पुत्र अरशद एवं मोहम्मद शादाब पुत्र अमजद अली के साथ मिलकर साझेदारी में सरायमीर के खरेवा मोड़ के पास रेस्टोरेंट चलाते थे। आरोप है कि रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार का भी संचालन किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- रिश्वत मांगने के आरोप में दारोगा को अग्रिम जमानत नहीं सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने 29 मार्च को रेस्टोरेंट में छापा मार...