बांका, सितम्बर 9 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। विशेष निगरानी इकाई टीम ने बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बांका जिले के चान्दन अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) रविकांत कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसवीयू की इस कार्रवाई के बाद प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचारियों पर निगरानी का शिकंजा, बांका में लगातार हो रही बड़ी कार्रवाईशिकایت की जानकारी मिली जानकारी के अनुसार, चान्दन थाना क्षेत्र के झाझा टोला निवासी सियाराम कुमार ने पटना स्थित विशेष निगरानी इकाई के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि न्यायालय के आदेश के आलोक में संबंधित जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के एवज में अंचल अधिकारी रविकांत कुमार द्वारा दो लाख रुपये रिश...