20 हजार रुपये रिश्वत मांगने में निगरानी की टीम ने सीओ को किया गिरफ्तार
सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- बाजपट्टी। अतिक्रमण हटाने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने के मामले में बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार को निगरानी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। विशेष निगरानी न्यायालय, मुजफ्फरपुर से जारी गैरजमानती वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पटना से आई टीम ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सरकारी आवास से उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान सीओ ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। करीब चार घंटे की मशक्कत और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया। ऑडियो जांच में रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई। निगरानी की टीम उन्हें अपने साथ ले गई है। गिरफ्तार सीओ मूल रूप से मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी दौलतपुर (बसंती दुर्गा मंदिर) के निवासी हैं。 यह भी पढ़ें- सीओ ने खुद को घर में किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.