20 हजार रुपये की शराब पुलिस ने कराई नष्ट
आगरा, मई 27 -- थाना गंजडुण्डवारा पुलिस ने 20 मुकदमों के आबकारी अधिनियम से संबंधित 95 लीटर शराब को न्यायालय के आदेश पर नष्ट कराया है। नष्ट की गई शराब की कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है। एसपी ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन, एएसपी सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में थाना गंजडुण्डवारा पुलिस ने अवैध शराब से सम्बन्धित 20 मामलों में न्यायालय के आदेश के बाद गंजडुण्डवारा मालखाने में रखी 20 हजार रुपये की कीमत की 95 लीटर जब्त शराब को नष्ट किया है। जमीन में गढ्ढा खुदवाकर गठित टीम ने नियमानुसार मौके पर नष्ट कराने कार्रवाई पूरी की। माल विनष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान टीम के सदस्य नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, सीओ पटियाली अमित कुमार, इंस्पेक्टर राधेश्याम, आबकारी निरीक्षक हेमन्त कुमार शर्मा, योगेश कुमार, मुकेश कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.