सोनभद्र, अगस्त 27 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी पुलिस ने करीब 24.68 टन एल्यूमिनियम वायर रॉड गायब किए जाने के मामले में वांछित चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के मुर्धवा स्थित धोकी नाला मोड़ से गिरफ्तार किया है। रेणुकूट स्थित कंडोई ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के मैनेजर उमेश चंद्र शाहू ने पिपरी थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के माध्यम से बताया था कि 29 मई को वाहन संख्या जेएच 24ए 0027 में हिंडालको कंपनी से 24,683 किलोग्राम एल्यूमिनियम वायर रॉड लोड कर वी मार्क इंडिया लिमिटेड, बहादराबाद, हरिद्वार के लिए भेजा गया था। वाहन में कंपनी की ओर से जीपीएस लगाया गया था, जिसकी ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी निगरानी कर रहे थे। आरोप है कि वाहन के लखनऊ पहुंचने के बाद उसका जीपीएस लोकेशन मिलना बंद हो ग...