20 हजार रुपए छीनने का मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, जुलाई 12 -- सद्दरपुर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर पचाउख (चकापर) निवासी एवं सिद्धार्थनगर जनपद में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी चंद्रिका प्रसाद पुत्र भगवती प्रसाद ने कुछ लोगों के खिलाफ 20 हजार रुपए छीनने का मुकदमा दर्ज कराया है। चंद्रिका प्रसाद ने दिए तहरीर में कहा है कि वह बाइक से जमालपुर स्थित खेत को देखते हुए घर जा रहे थे कि जमालापुर व पहराजपुर लिंक मार्ग पर अभिषेक यादव पुत्र मुन्नर यादव निवासी बिहरोजपुर टांडा ने उन्हें रोक लिया और उनकी बाइक, 20 हजार रुपए और मोबाइल छीन ली। पुलिस ने अभिषेक यादव और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.