20 हजार रिश्वत लेते जेई और लाइनमैन गिरफ्तार
वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एंटी करप्शन विभाग ने शुक्रवार को बिजली विभाग के अवर अभियंता नवनीत यादव और लाइनमैन लक्ष्मण यादव को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जेई ने शिकायतकर्ता शुभम श्रीवास्तव को बिजली चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 20 हजार देने के लिए अवर अभियंता ने बुलाया था। नगरीय विद्युत खंड-मढ़ौली के मंडुवाडीह उपकेंद्र पर जेई और लाइनमैन की तैनती है। डीपीएच उपकेंद्र से जुड़े तीन फीडरों की भी जिम्मेदारी जेई के पास है। जेई भदोही के गोपीगंज थाने के जखांव का रहने वाला है, जबकि लाइनमैन लंका थाने के नैपुरा कला का रहने वाला है। एंटी करप्शन ट्रैप टीम के प्रभारी निरीक्षण विजय नाथ तिवारी की तहरीर पर रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।विजय नाथ तिवारी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.