मधुबनी, दिसम्बर 10 -- खजौली। खजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार कक्ष में बीएलटीएफ (ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स) एवं अनुश्रवण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतींद्र नारायण ने की। बैठक में प्रभारी ने बताया कि 14 से 18 दिसंबर तक पूरे प्रखंड में पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्लस पोलियो अभियान में शामिल सभी कर्मियों को पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पोलियो कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रखंड में इस अभियान के लिए 67 दल, 22 पर्यवेक्षक, तथा कुल 155 दल कर्मी एवं सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 20,153 बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.